जमशेदपुर के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, टाटा के रास्ते चलेगी एलटीटी-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा एलटीटी (मुंबई) और सांतरागाछी (कोलकाता) के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन टाटा और चक्रधरपुर स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे कोल्हान के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रमुख जानकारी और समय सारणी
​रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन कुल 13-13 फेरे लगाएगी।

गाड़ी संख्या 01001 (LTT-सांतरागाछी स्पेशल): यह ट्रेन 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 01002 (सांतरागाछी-LTT स्पेशल): वापसी में यह ट्रेन 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को सांतरागाछी से खुलेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
​यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी
​चक्रधरपुर
​टाटानगर
​सांतरागाछी (गंतव्य)

Share This Article