बिहार के बांका में तेज रफ्तार का कहर, कार-बाइक के बीच जोरदार टक्कर, तीन की मौत

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार के बांका जिले में तेज रफ्तार का कहर देखा गया। जिले के जलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार पर सवार दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बाइक सवार तीनों लोगों मौके पर ही मौत

यह हादसा जिलेबिया मोड़ के समीप देवघर–सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर हुआ। जानकारी के अनुसार, भागलपुर जिले के अजगैबीनाथ धाम गंगा नदी से स्नान कर देवघर पूजा के लिए जा रही एक कार ने जिलेबिया मोड़ के पास कावरिया पथ पर सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों लोगों मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

टक्कर के बाद कार 50 फीट नीचे जंगल में गिरी

दुर्घटना के बाद कार करीब 50 फीट नीचे जंगल में जा गिरी। कार में सवार पुष्पा कुमारी, प्रिया कुमारी, प्रवीन कुमार गुप्ता और खुशबू कुमारी घायल हो गए हैं। जख़्मी में 2 को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

झाड़-फूंक कराने जा रहे थे तीनों

मृतकों की पहचान बांका जिला के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बनरझोप गांव निवासी रुपेश कुमार साह (28), सुरेंद्र साह (46) और बालेश्वर साह (59) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों बाइक से जिलेबिया मोड़ से संग्रामपुर की ओर जा रहे थे और मटिहानी गांव में झाड़-फूंक कराने के लिए निकले थे।

Share This Article