झारखंड में धनबाद की चमक : फोटोग्राफी प्रतियोगिता का खिताब जीतकर पुरुषोत्तम पंडित बने राज्य के नंबर 1 फोटोग्राफर

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: झारखंड फोटोग्राफी जगत में धनबाद का परचम लहराते हुए पुरुषोत्तम पंडित ने राज्य स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत पहचान को नई ऊंचाई दी है, बल्कि पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है।

राजधानी रांची स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित भव्य समारोह में Jharkhand Photography Association Central द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ, ट्रॉफी एवं सम्मान राशि (चेक) प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही Omtek Company की ओर से फिल्म इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले अत्याधुनिक उपकरण भेंट किए गए।

मनईटांड़ कुम्हार पट्टी निवासी पुरुषोत्तम पंडित पिछले कई वर्षों से फोटोग्राफी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वे विशेष रूप से वेडिंग, इवेंट, कॉरपोरेट और प्रोडक्ट फोटोग्राफी में अपनी विशिष्ट शैली और रचनात्मक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

उनकी प्रतिभा का प्रभाव राष्ट्रीय स्तर तक देखने को मिला है, जहां उन्होंने Bollywood सहित Aditya Birla Group, Adani Group और Tata Group जैसे प्रतिष्ठित कॉरपोरेट समूहों के साथ कार्य कर अपनी पेशेवर दक्षता का लोहा मनवाया है।

वर्तमान में वे Dhanbad District Photographers Trade Association के सक्रिय सदस्य के रूप में भी फोटोग्राफी समुदाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

👉 यह उपलब्धि न केवल एक व्यक्ति की सफलता की कहानी है, बल्कि यह धनबाद के उभरते टैलेंट और संभावनाओं का सशक्त उदाहरण भी है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....