धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग को लेकर बड़ा एक्शन देखने को मिला। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चलाए गए विशेष अभियान ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया।
धनबाद–पारसनाथ–कोडरमा रेल खंड पर हुए इस सख्त अभियान के दौरान कुल 261 यात्रियों को धर दबोचा गया। इनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, गलत श्रेणी में सफर करने वाले और बिना बुक किए सामान लेकर चलने वाले यात्री शामिल थे।
💰 इस कार्रवाई में रेलवे को ₹1,06,430 का जुर्माना वसूला गया। पकड़े गए सभी यात्रियों को सख्त चेतावनी दी गई कि आगे से नियमों का पालन करें और सही टिकट लेकर ही यात्रा करें।
🚉 चेकिंग के दौरान स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे साफ है कि अभियान का असर तुरंत दिखा।
🚔 रेलवे की टीमें स्टेशन के साथ-साथ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लगातार जांच करती रहीं।
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
👉 रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि:
प्लेटफॉर्म में प्रवेश से पहले वैध टिकट जरूर लें
जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी में यात्रा करें

