दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर पटना स्थि जनता दल यूनाइडेट के ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का केंद्र बिंदु बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रहे। भामा शाह जयंती के मौके पर जेडीयू दफ्तर पहुंचे निशांत का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
चांदी के मुकुट और स्पेशल गीत से निशांत का स्वागत
इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार को चांदी का मुकुट पहनाया। दफ्तर के अंदर ‘जय नीतीश’ के साथ-साथ ‘जय निशांत’ और ‘तय निशांत’ के नारे लगाए गए।इस मौके पर निशांत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भामाशाह के जीवन से सभी को सीख लेनी चाहिए कि धर्म की सच्ची सार्थकता इसी बात में है कि उसे समाज और देश में लगाया जाए। पार्टी ने निशांत कुमार को लेकर खास गीत भी तैयार किए हैं, जो आज दफ्तर में सुनाई दिए।
निशांत करेंगे जिलाध्यक्षों की अहम बैठक
जदयू कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे पार्टी के जिलाध्यक्षों की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में निशांत कुमार मुख्य रूप से शामिल होंगे और सभी जिलों के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की आगामी रणनीति और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ ही हर जिले में सगंठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

