भारतीय रेल द्वारा गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य के कारण दर्जनों यात्री ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ-साथ कई के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
इन ट्रेनों के बदले रूट:
🔹 गाड़ी संख्या 13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस (पटना-धनबाद) का परिचालन 04 मई से 16 मई 2026 तक जट डुमरी–दनियावां–इसलामपुर–नटेसर–तिलैया–पैमार–बंधुआ मार्ग से किया जाएगा।
🔹 गाड़ी संख्या 13329 गंगा दामोदर एक्सप्रेस (धनबाद- पटना) का पूर्व में बदला गया रूट (04 फरवरी से 21 मार्च 2026) बंधुआ–पैमार–तिलैया–नटेसर–इसलामपुर–दनियावां–जट डुमरी मार्ग रहा है।
🔹 गाड़ी संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 04 मई से 16 मई 2026 तक बख्तियारपुर लिंक केबिन–करनौती–राजगीर–तिलैया–पैमार–बंधुआ मार्ग से होगा।
🔹 गाड़ी संख्या 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का परिचालन 04 मई से 16 मई 2026 तक बंधुआ–पैमार–तिलैया–राजगीर–करनौती–बख्तियारपुर लिंक केबिन मार्ग से किया जाएगा।
यह जानकारी वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने दी है।

