वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम मंगलवार को बिहार के गया पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया एयरपोर्ट पर बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति तो लाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाबोधि मंदिर पहुंचे।
टो लाम ने भगवान बुद्ध के दर्शन किए
गया एयरपोर्ट से राष्ट्रपति टो लाम बोधगया पहुंचे और सीधे महाबोधी मंदिर गए। मंदिर के गेट पर मुख्य पुजारी चलिंदा भंते ने राष्ट्रपति टो लाम को सम्मानित किया। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। वियतनाम में भी भगवान बुद्ध के प्रति विशेष श्रद्धा होने के कारण बोधगया का खास धार्मिक महत्व है।
महाबोधि मंदिर में 50 मिनट तक रुके
वियतनाम के राष्ट्रपति ने भगवान बुद्ध के दर्शन पूजा की। 10 मिनट तक चांटिंग की अपने कैबिनेट के 30 मंत्रिमंडल के साथ भगवान बुद्ध की दर्शन पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान बुद्ध को वस्त्र पहनाया और भगवान बुद्ध से आशीर्वाद लिया। करीब महाबोधि मंदिर में 50 मिनट तक रुके। मंदिर परिसर में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रही।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गया जिला प्रशासन कई दिनों से तैयारी में जुटा था। एयरपोर्ट से लेकर महाबोधि मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई थी, जबकि मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की सघन जांच की गई। उनके दौरे को लेकर शहर में साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को दुरुस्त किया गया है। विदेशी प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
कल पहुंचेंगे दिल्ली
वियतनाम के राष्ट्रपति का बुधवार को सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। 11:30 बजे हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। इसके बाद समझौतों (MOU) पर साइन किए जाएंगे। इसके अलावा भी दिल्ली में उनके कई कार्यक्रम होंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति टो लाम मुंबई जाएंगे।

