धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा तोपचांची क्षेत्र में स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दून पब्लिक स्कूल, सत्किरा तोपचांची तथा ज्योति पब्लिक स्कूल, तोपचांची में वाहनों की जांच की गई।
जांच के क्रम में दून पब्लिक स्कूल के 14 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। इन वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 1 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं, ज्योति पब्लिक स्कूल के 4 वाहनों में भी अनियमितताएं पाई गईं, जिन पर 9,350 रुपये का जुर्माना किया गया।
अभियान के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक और रोड सेफ्टी इंजीनियर सहित अन्य अधिकारी एवं स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की जांच लगातार जारी रहेगी।

