जनता से अपील के बाद पीएम मोदी ने पेश किया बड़ा उदाहरण, आधा कर दिया अपना काफिला

Neelam
By Neelam
4 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों देश से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। अब खबर आ रही है कि पीएम मोदी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या आधी करने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप यानी एसपीजी को निर्देश दिए गए है।

अपने काफिले को आधा किया

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने अपने काफिले को आधा कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने अपनी सुरक्षा में लगे एसपीजी को आदेश दिए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निर्देश मिलने के बाद एसपीजी ने इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। हालांकि एसपीजी यह भी ध्यान रख रही है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाए।

इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर

पीएम मोदी ने अपने सुरक्षा बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई नहीं गाड़ी नहीं खरीदी जाएगी, जिससे अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके।

मंत्रियों और उनके विभागों के लिए बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उठाए गए इन कदमों को मंत्रियों और उनके विभागों के लिए एक बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने सरकारी खर्च में कटौती की मिसाल पेश की है। पीएम मोदी ने इस उम्मीद से ऐसा किया है, ताकि बाकी सरकारी विभाग भी इसका पालन करेंगे।

सीएम योगी के काफिले में 50 फीसदी की कमी

पीएम मोदी के इस निर्देश काक असर दिखने भी लगा है। सीएम योगी खुद भी पीएम की अपील पर अमल कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव की बैठक में ये निर्देश दिया कि उनकी और अन्य मंत्रियों की फ्लीट में 50 फीसदी की कमी तत्काल प्रभाव से की जाए। उन्होंने काफिले से गैरजरूरी वाहनों को हटाए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश सीएम और राजस्थान सीएम ने भी अपने काफिले में कटौती के निर्देश दिए हैं

पीएम मोदी ने जनता से की थी ये अपील

पीएम मोदी ने हैदराबाद में जनता से अपील करते हुए कहा था, मैं अपने देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कि वे पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल जितना हो सके कम करें। मेट्रो का इस्तेमाल करें, इलेक्ट्रिक बसों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें और कारपूलिंग को बढ़ावा दें। जिनके पास कार है, उन्हें एक ही गाड़ी में ज्यादा लोगों को साथ ले जाना चाहिए।

वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने की अपील

इसके अलावा पीएम मोदी ने वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने की अपील भी की। उन्होंने कहा, यह जरूरी है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के दफ्तरों में वर्चुअल मीटिंग और ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता दी जाए।’ उन्होंने जनता से सोना न खरीदने की अपील करते हुए कहा, ‘देश का बहुत सारा पैसा सोने के आयात पर विदेश चला जाता है। इसलिए, मैं आप सभी देशवासियों से आग्रह करूंगा कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक सोने की खरीदारी टाल दें।

Share This Article