बेगूसराय जिले के मटिहानी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सीनियर नेता राजकुमार सिंह की एक आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। जिसमें राजकुमार सिंह एक लड़की के साथ दिख रहे हैं। यह फोटो राष्ट्रीय जनता दल विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के नाम से बने फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है।
तस्वीर में महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में
बेगूसराय में राजद विधायक के फर्जी फेसबुक आईडी से जदयू के पूर्व विधायक का महिला के साथ अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल किया गया। बोगो सिंह की तस्वीर लगी और उनके नाम से बने फेसबुक आईडी से सोमवार शाम चार तस्वीरें पोस्ट की गईं। इन तस्वीरों में पूर्व विधायक राजकुमार सिंह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वायरल तस्वीरों में राजकुमार सिंह एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
राजकुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए साइबर सेल में वायरल करने वाले फेसबुक आईडी पर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि यह राजनीति की नीचता है। राजकुमार सिंह का कहना है कि ये तस्वीरें एआई जनरेटेड हैं। इसे लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
हताशा और निराशा की निशानी-राजकुमार सिंह
राजकुमार सिंह ने कहा कि राजनीति में इस तरह के काम होने लगेगा तो सभी को दिक्कत होगा विचारों का विरोध होना चाहिए, किसी व्यक्तिगत नहीं होना चाहिए। यह हताशा और निराशा की निशानी है, इससे बचना चाहिए। पुलिस काम कर रही है, इसके पीछे उनकी क्या मंशा है, लेकिन राजनीति में यह ओछी हरकत नहीं होनी चाहिए। जिस आईडी से तस्वीर पोस्ट की गई है, वह किसके इशारे पर हुई है। इसकी जांच हो रही है, जो इसमें शामिल होंगे, उन पर कार्रवाई होगी और यह मानहानि का भी मामला बनता है।
बोगो सिंह ने भी अज्ञात पर दर्ज कराया मामला
वहीं, बोगो सिंह ने भी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके फेसबुक आईडी का फर्जी इस्तेमाल कर फोटो पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। आरजेडी विधायक बोगो सिंह के पुत्र सुमित कुमार ने कहा कि यह उनके पिता की छवि को धूमिल करने की साजिश है। जैसे ही उन्हें इस मामले की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल साइबर सेल में आवेदन देकर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। उधर

