Welcome to Rome, my friend!” PM मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात फिर बनी चर्चा का केंद्र, वायरल हुई ‘Melodi’ सेल्फी

KK Sagar
1 Min Read

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई है। इटली दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का मेलोनी ने रोम में गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों नेताओं की तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई।

मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा — “Welcome to Rome, my friend!” इसके बाद सोशल मीडिया पर #Melodi फिर ट्रेंड करने लगा।

इससे पहले भी G7 Summit और COP28 के दौरान मोदी-मेलोनी की सेल्फी और वीडियो काफी वायरल हुए थे। दोनों नेताओं की कैमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार मजेदार रिएक्शन देते रहे हैं।

पीएम मोदी का यह दौरा भारत और इटली के संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, AI और रणनीतिक साझेदारी को लेकर अहम बातचीत होने की संभावना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....