दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। बिहार के गया जिले के खिजरसराय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी पर पत्थर फेंका गया। घटना में मंत्री बाल-बाल बच गए। सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग युवकों को हिरासत में ले लिया।
जीतन राम मांझी पर फेंके गए दो पत्थर
मंत्री जीतन राम मांझी गया के एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम सिसवर गांव स्थित संत थर्मास इंग्लिश स्कूल में आयोजित था। वह स्टेज पर भाषण देने पहुंचे ही थे कि स्टेज के पीछे से किसी ने दो पत्थर फेंके। पत्थर जीतन राम मांझी के पीछे खड़े अंगरक्षक को जा लगा।
दो युवक को हिरासत में
केंद्रीय मंत्री पर पत्थरबाजी की घटना से प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। इससे कार्यक्रम में थोड़ी देर अफरा-तफरी मची रही। कार्यक्रम में तैनात खिजरसराय थाने की पुलिस ने तुरंत बाहर खड़े दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
मांझी को सोशल मीडिया पर मिली थी धमकी
बता दें कि अबी दो दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी भी मिली थी। एक युवक ने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि अभी समधन पर हमला हुआ है न आगे उन पर भी हो सकता है। हालांकि इस धमकी के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
कुछ दिनों पहले ही समधन पर हुआ था हमला
इससे पहले जीतन राम मांझी की समधन और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) विधायक ज्योति मांझी के काफिले पर हमला हो चुका है। बता दें कि 17 मई को बाराचट्टी से विधायक ज्योति मांझी एक कार्यक्रम में जा रही थीं इसी दौरान उनके काफिले पर मोहनपुर प्रखंड में हमला हो गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

