जमशेदपुर में मौसम का ‘ऑरेंज अलर्ट’: 60km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: स्टील सिटी और इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग अगले 24 घंटे खास सावधान रहें। मौसम विभाग ने शहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।

कल दोपहर में हुई झमाझम बारिश
​इससे पहले कल शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर करीब 1 बजे थोड़ी देर के लिए धूप खिली, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और रुक-रुक कर तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से लोगों को पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। कल दोपहर के बाद से ही मौसम काफी खुशनुमा बना हुआ है।

तापमान में आई गिरावट
​मौसम केंद्र के अनुसार इस बारिश की वजह से शहर के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
अधिकतम तापमान: 34.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है।
​न्यूनतम तापमान: 29.0°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री अधिक है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
​मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज (20 जून) और कल (21 जून) को भी आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा। शहर और आसपास के इलाकों में एक या दो बार भारी बारिश के साथ वज्रपात की पूरी संभावना बनी हुई है। खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Share This Article