डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 के प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आज यानी बुधवार 24 जून दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता के निर्देश के अनुसार योग्य छात्र चांसलर पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 जून 2026 (दोपहर 12 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2026
पहली मेधा सूची जारी होगी: 15 जुलाई 2026
पहली लिस्ट के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026
नया शैक्षणिक सत्र और कक्षाएं शुरू: 10 अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
सीबीसीएस (ऑनर्स/प्रोग्राम) के तहत स्नातक की डिग्री ले चुके छात्र।
एफवाईयूजीपी के तहत छह सेमेस्टर की स्नातक डिग्री पास कर चुके विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं।
आवेदन शुल्क
यूनिवर्सिटी द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क इस तरह तय किया गया है।
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए: ₹ 200
एसटी और एससी श्रेणी के लिए: ₹ 150
समय पर आवेदन करने की अपील
कुलपति ने सभी योग्य विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन पूरा कर लें। फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता और दस्तावेजों की जांच अच्छी तरह से कर लें।

