‘युवाओं से माफी मांगें और इस्तीफा दें’, राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना

Neelam
By Neelam
3 Min Read

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने धर्मेंद्र प्रधान पर छात्रों का अपमान करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने देश के युवाओं से माफी मांगने और मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अहंकारी हो गई है और अब उन छात्रों को निशाना बना रही है, जो अपने अधिकारों और निष्पक्ष परिक्षाओं और रोजगार की मांग उठा रहे हैं। 

छात्रों को आतंकवादी कहने का आरोप

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुंच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परिक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री आतंकवादी कह रहे हैं। जरा सोचिए- जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया। वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज उठाने वालों को दहशतगर्द बता रहे हैं।’

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में कहा कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं पर आर्थिक बोझ बनती जा रही है। उन्होंने काह, सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब उस स्तर पर पहुंच गई है, जहां शिक्षा मंत्री उन छात्रों को ‘आतंकवादी’ कह रहे हैं, जो सिर्फ अपने अधिकार, निष्पक्ष परीक्षा और सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे हैं।

क्या है शिक्षा मंत्री का बयान ?

राहुल गांधी की यह टिप्पणी शिक्षा मंत्री के उस बयान के बाद आई है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देश तोड़ने वाले लोगों की बी टीम कहा था। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र में खारिज किए गए लोग भेस बदलकर आए हैं और अब व्यवस्था के पीछे पड़े हैं। वे उन लोगों के लिए नारे लगाते हैं, जो देश को बांटना चाहते हैं। नीट प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से ही धर्मेंद्र प्रधान आलोचकों को निशाने पर हैं और विपक्षी पार्टियां उनका इस्तीफा मांग रही हैं। 

Share This Article