लंबे समय से राष्ट्रीय जनता दल की सभी बड़ी राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र रहा पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास मगर अब खाली होने की जा रहा है। जल्द ही लालू परिवार 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर सकता हैं। इससे पहले राबड़ देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा है। जिसके जरिए सरकारी सामानों की पूरी सूची मांगवाई है।
भविष्य में विवाद से बचने के लिए उठाया कदम
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को लेटर लिखा है। लेटर के जरिए उन्होंने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सामानों की लिस्ट मांगी है। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय सरकारी सामानों का सही मिलान हो सके और किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति न बने। इसलिए विभाग सामानों की पूरी लिस्ट दें।
नए आवास में निर्माणकार्य की नहीं दी गई जानकारी
लेटर में यह भी कहा गया है कि 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में निर्माण कार्य पूरा होने की आधिकारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद विभाग को सूचित किया गया है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास जल्द खाली कर दिया जाएगा।
पैंकिंग का काम अंतिम चरण में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने के लिए पैंकिंग का काम अब अंतिम रूप में है। इससे पहले राबड़ी देवी की ओर से यह सूची मांगी गई है। ताकि भविष्य में उन पर यह आरोप न लगे कि आवास खाली करते समय सरकारी सामान भी अपने साथ ले जाया गया।
29 जून को खत्म हो रहा आवास खाली करने का अल्टीमेटम
बता दें कि 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने के लिए मिली मोहलत सोमवार 29 जून को खत्म हो रही है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए राबड़ी देवी को चौथा नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के जरिए राबड़ी परिवार को 29 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। राबड़ी देवी को सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड स्थित घर आवंटित किया गया है।

