बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट, आचार संहिता लागू

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में फिर चुनावी सरगर्मी शुरू हो गई है। चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाध खाली हुई सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन को पार्टी राज्यसभा ले गई। इसी कारण नितिन ने इस सीट से विधायकी छोड़ी और अब उप चुनाव हो रहा है।

6 जुलाई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

पटना की बांकीपुर सीट के उप चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। छह जुलाई को इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी होगा। इसके बाद नामांकन शुरू हो जाएगा और 13 जुलाई तक नॉमिनेशन किया जा सकेगा। 16 जुलाई तक नाम वापसी की तारीख है।

30 जुलाई को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतदान कराया जाएगा. मतदान संपन्न होने के बाद 3 अगस्त को मतों की गिनती होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे.

भाजपा का अभेद्य किला बांकीपुर

चूंकि यह भारतीय जनता पार्टी की परंपरागत सीट रही है। भाजपा का अभेद्य किला मानते हैं। पिछले कई चुनावों से यहां विपक्षी दलों को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नितिन नवीन से पहले भी यह सीट भाजपा के ही खाते में रही है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने से दूर रहे प्रशांत किशोर ने इस सीट पर उप चुनाव में उतरने की तैयारी दिखाई है। अगर प्रशांत किशोर चुनाव में उतरते हैं तो पूरे देश का ध्यान इस सीट पर इसलिए आ जाएगा, क्योंकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी।

Share This Article