‘कुछ दिलचस्प आने वाला है…’, मल्लिका शेरावत संग तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो

Neelam
By Neelam
3 Min Read

जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अंदाज सबसे जुदा है। लालू का लाल तेज प्रताप कभी कृष्ण के अवतार का वेश बना लेते हैं, तो कभी भोलेबाबा की भक्ती में लीन हो जाते हैं। कई बार उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में तेज प्रताप का एक और वीडियो ने सोशल मीडिय पर खलबली मचा रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ दिख रहे हैं।

मल्लिका शेरावत के साथ दिखे तेज प्रताप

बिहार की राजनीति के बड़े नाम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ मल्लिका के नए वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इस वीडियो को खुद तेज प्रताप यादव ने शेयर किया है। जिसमें उनके साथ मल्लिका शेरावत बैठे हुए नजर आ रही हैं।

कुछ रोमांचक आने वाला है

वीडियो के साथ ही तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘Something exciting coming soon’ यानी, कुछ रोमांचक जल्द आने वाला है। बस इतना लिखकर तेज प्रताप यादव ने आगे सोचने के लिए यूजर्स पर छोड़ दिया है। उन्होंने यह साफ नहीं किया कि यह किसी फिल्म, म्यूजिक वीडियो, विज्ञापन, वेब सीरीज या किसी अन्य प्रोजेक्ट से जुड़ा है।

क्या करने वाले हैं तेज प्रताप?

साझा की वीडियो में तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों किसी मोबाइल फोन की स्क्रीन देखते हुए बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप यादव नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट में दिख रहे हैं। वहीं, मल्लिका शेरावत पोल्का डॉट्स वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो करीब 1 मिनट 26 सेकेंड का है। वीडियो के पीछे में गाना लगाया गया है। अब लोग इस इंतजार में हैं कि तेज प्रताप यादव आगे क्या करने वाले हैं।

तेज प्रताप के वीडियो पर फैंस के मजेदार कमेंट्स

तेज प्रताप यादव और मल्लिका शेरावत के इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। तेज प्रताप को लेकर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- तेजू भैया ने ‘मर्डर 4’ में इमरान हाशमी को रिप्लेस कर दिया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा- जल्दी कीजिए तेजू भैया इमरान हाशमी आ जाएंगे।

Share This Article