अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व विधायक गोपाल मंडल एक बार सुर्खियों में हैं। इस बार गोपाल मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। गोपाल मंडल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे। उन्होंने दावा किया कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो सम्राट चौधरी हमको मरवा देंगे।
सीएम सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर सवाल पूछे जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि हम कुछवो नहीं बोलेंगे। मरवाइएगा हमको। मरवाइए देगा सम्राट चौधरी हमको। मत मरवाइए। मत मरवाइए। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने पर उन्हें दिक्कत हो सकती है। इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री को लेकर कोई और टिप्पणी करने से परहेज किया।
गोपाल मंडल ने बताया बीजेपी की हारने का कारण
गोपाल मंडल ने बांकीपुर में बीजेपी के हारने का कारण बताते हुए कहा, लोग सोचते हैं, प्रशांत किशोर जीत गया। प्रशांत किशोर जीता। पढ़े लिखे थे। मुखर वक्ता थे। लेकिन जंतर- मंतर, देश में छात्रों ने जितना आंदोलन किया था। इसका लाभ मिला।
लोगों को विकल्प नहीं मिला तो प्रशांत किशोर को वोट दिया-गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र बुद्धिजीवियों का जगह है। साधारण आदमी को लड़ा दिया। किसी बड़े आदमी को, बीजेपी में बहुत लोग थे। उनको लड़ाना चाहिए था। कोई विकल्प नहीं मिला, प्रशांत किशोर को वोट दे दिया। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि पूर्व में लोगों ने नीतीश कुमार का चेहरा देखकर वोट दिया था। नीतीश कुमार नहीं रहे, तो लोग परिवर्तन ले लिया।
सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जेडीयू के पूर्व विधायक ने सम्राट चौधरी पर भी जमकर हमला बोला। गोपाल मंडल ने कहा कि जैसे ही सम्राट चौधरी सीएम बनें। हरा गमछा वाला को रपेट दिया। अगर सम्राट चौधरी के साथ कोई आईएएस नहीं रहे, किस पर वो लाठी चला देंगे। क्या- क्या बकेंगे। कोई ठिकाना है। हमको किसी का डर नहीं है। गोपाल मंडल ने आगे कहा कि हम तो अपने फाइटर आदमी हैं। उखाड़ के फेंक देंगे।
गोपाल मंडल का विवादित बयान
गोपाल मंडल ने सरकार के विरोध और राजनीतिक माहौल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, सरकार के विरोध में कोई बोलेगा तो मार दिया जाएगा। उनके इस बयान को लेकर अब सियासी प्रतिक्रिया आने की संभावना है। हालांकि उन्होंने यह बयान किस संदर्भ में दिया, इस पर राजनीतिक हलकों में अलग-अलग व्याख्या की जा रही है।

