रांची के सदर अस्पताल में नया जंतर-मंतर बन गया,सोरेन और राहुल गांधी का पुतला जलाने का ऐलान, CM आवास घेरने की भी दी धमकी

Reena Sharma
2 Min Read

जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने ऐलान किया है कि 16 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इसके साथ ही 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की भी घोषणा की गई है।

झारखंड के सभी 24 जिलों में पुतला दहन का ऐलान
रिफॉर्म मंच ने घोषणा की है कि 16 अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में पुतला दहन किया जाएगा। इस दौरान छात्र संगठन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

रिफॉर्म मंच ने पहली बार उठाई सीएम सोरेन के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शन के बीच जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच ने पहली बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की है। मंच की ओर से झारखंड सरकार को 18 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया गया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर निर्धारित समय तक उनकी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

रांची में सदर अस्पताल बना छात्रों के आंदोलन का नया केंद्र
गौरतलब है कि रांची में छात्र आंदोलन का एक और मोर्चा खुल गया है। रांची के सदर अस्पताल में छात्रों का नया धरना स्थल बन गया है। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो सदर अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। प्रशासन की ओर से अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ICU वार्ड से लेकर अस्पताल के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट तक पुलिस की तैनाती की गई है।

छात्रों के प्रदर्शन से बढ़ी सरकार की चिंता
छात्रों का दावा है कि प्रशासन उन्हें जबरन रोकने की कोशिश कर रहा है, जबकि पुलिस की ओर से छात्रों की तबीयत का हवाला दिया जा रहा है। रांची में चल रहे तिरंगा आंदोलन से सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं, रांची के सदर अस्पताल में देवेंद्र नाथ महतो के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की खबर भी सामने आई है।

Share This Article