नई ब्रॉड गेज रेल लाइन की स्वीकृति पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम सम्मानित

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सतत पहल के फलस्वरूप पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत शेरघाटी, गया (बिहार) किमी 0.00 से कजरी, पलामू (झारखंड) किमी 107.894 के बीच नई ब्रॉड गेज (BG) रेलवे लाइन के निर्माण हेतु ₹2,627.29 करोड़ की लागत से विस्तृत प्राक्कलन को रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस उपलब्धि को लेकर पर्यावरणविद सह राखी मूवमेंट के प्रणेता कौशल किशोर जयसवाल एवं छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित जयसवाल ने मेदिनीनगर स्थित सांसद विष्णु दयाल राम के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा देकर सम्मानित किया और बधाई दी।

इस दौरान कौशल किशोर जयसवाल और अमित जयसवाल ने सांसद विष्णु दयाल राम के इस बेहतर कार्य की सराहना की। उन्होंने नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड से मिली स्वीकृति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Advertisement

Share This Article