मास्टरमाइंड अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार, JPSC-JSSC फर्जीवाड़े में CID का बड़ा एक्शन

Reena Sharma
1 Min Read

झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित फर्जीवाड़े को लेकर CID ने बड़ी कार्रवाई की है। CID ने TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे अभय तिवारी की पत्नी सुष्मिता तिवारी और सगे भाई अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर JPSC और JSSC-CGL परीक्षा में अवैध तरीके से सफलता हासिल करने का आरोप है। इस मामले में अभय तिवारी पहले ही जेल जा चुका है।

गिरफ्तारी से पहले CID की टीम ने गिरिडीह पहुंचकर दोनों से पूछताछ की। मंगलवार सुबह पहुंची टीम ने पूछताछ के बाद सुष्मिता तिवारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार कर रांची ले आई। वहीं, JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी CID की पूछताछ जारी है।

अभय तिवारी के परिवार के दोनों सदस्यों पर भी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप हैं। अक्षय तिवारी पहले से सरकारी कर्मचारी है और उसने 14वीं JPSC की PT परीक्षा पास की थी। वहीं, अभय तिवारी की पत्नी सुष्मिता तिवारी ASO के पद पर कार्यरत है, जिन्हें भी CID ने गिरफ्तार कर रांची लाया है।

Share This Article