20 अगस्त को सुबह 11:22 बजे होगी खूँटी पूजा, बैठक में पूजा महोत्सव की तैयारियों पर बनी रणनीति
धनबाद। श्री श्री श्री सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमेटी, झारखंड मैदान हीरापुर की महत्वपूर्ण बैठक 18 अगस्त 2026 को गोकुल बैंक्वेट हॉल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी को आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों और आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई कमेटी में मनोज मालाकार को अध्यक्ष, उमेश यादव को सेक्रेटरी और राजेश गुप्ता को जर्नल सेक्रेटरी बनाया गया है।
कमेटी के संरक्षक के रूप में सुबोध सिंह, कृष्णा मालाकार, सरवन यादव, सुबोध कुमार केसरी और राजा बाबू को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कैशियर की जिम्मेदारी राजेश मालाकार, नागेश्वर साहू, दिलीप शर्मा और बबलू ठाकुर को सौंपी गई है। मीडिया प्रभारी के रूप में शशि भूषण राय, विकास साव, राजू मालाकार और विक्की प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा कलेक्टर के रूप में मुकेश लाल, उत्तम मन्ना, कुनाल सिंह, लाल्टू सिंह और संतोष यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकर्ता के रूप में चंदन बास्की, विनोद चौरसिया, मनोज पटेल, नीतिश सिंह, विमलेश सिंह, नीतीश यादव, सुधांशु यादव, भोलू कुमार और रितेश कुमार को शामिल किया गया है।
बैठक में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पूजा आयोजन को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर कमेटी के सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त 2026, गुरुवार को सुबह 11:22 बजे खूँटी पूजा संपन्न कराई जाएगी। कमेटी ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

