जंगल में जुटे थे प्रिंस खान के गुर्गे, बड़ी वारदात के पहले हथियार-गोली के साथ गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग। जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस, प्रिंस खान KSS लिखा दो पर्चा और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

बड़ी आपराधिक घटना की योजना बनाने की मिली थी सूचना

हजारीबाग एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलांग बाकपंजा के जंगल में एक जगह एकत्र होकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के बाद एसपी ने बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह के साथ पुलिस टीम गठित की।

पुलिस को देखते ही भागने लगे दो-तीन युवक

पुलिस टीम ग्राम कोयलांग बाकपंजा के जंगल पहुंची। इसी क्रम में सड़क किनारे जंगल में टूटे हुए मिट्टी के घर के पीछे दो-तीन लड़के छिपकर बैठे दिखाई दिये। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। इनमें से एक युवक को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि दो व्यक्ति जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

Advertisement

संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा गिरफ्तार

पकड़े गये व्यक्ति की पहचान संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा, पिता-स्वर्गीय निरंजन महतो, ग्राम-तलसवार, थाना-बड़कागांव, जिला-हजारीबाग के रूप में हुई।

प्रिंस खान के कहने पर हथियार-गोली लेकर पहुंचने का दावा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार संदीप ने बताया कि भागने में सफल दोनों युवकों को प्रिंस खान ने हथियार और गोली के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए उसके पास भेजा था। इसी के तहत तीनों हथियार, गोली और पर्चा के साथ योजना बना रहे थे।

पिस्टल, छह गोली, दो पर्चा और मोबाइल बरामद

पुलिस ने संदीप के पास से एक देशी पिस्टल, छह जिंदा गोली, प्रिंस खान KSS लिखा दो पर्चा और एक मोबाइल बरामद किया है। वहीं, मौके से भागने वाले दोनों व्यक्तियों की जानकारी दी गयी है कि वे जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गये।

Share This Article