डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में सेवा का संगम, रक्तदान से गौसेवा तक कार्यक्रम

Reena Sharma
2 Min Read

RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा पूजा के साथ गौशाला और मूक-बधिर विद्यालय में सेवा कार्यक्रम हुए।

RIMS के सहयोग से रक्तदान शिविर

RIMS, Ranchi के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया। लोगों को नियमित रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया गया।

विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा

परिसर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर संस्थान की प्रगति और समृद्धि की कामना की।

Advertisement

गौशाला में सेवा कार्यक्रम

जन्मदिन समारोह को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर सेवा और सहयोग किया। इस पहल के जरिए करुणा और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

मूक-बधिर विद्यालय में बांटी संवेदनाएं

मूक-बधिर विद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिवार ने बच्चों के साथ समय बिताकर सेवा और संवेदना का परिचय दिया।

सेवा और संस्कार पर जोर

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खुशियों को समाज के साथ साझा करना ही जन्मदिन को सार्थक बनाता है। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Share This Article