कर्मा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कोयल नदी में डूबने से 4 किशोरों की मौत, एक की तलाश जारी

Reena Sharma
1 Min Read

पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया-पतरिया गांव में कर्मा पूजा की सामग्री विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयल नदी में डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश जारी है।

विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

बुधवार सुबह पांच लड़के कर्मा पूजा की सामग्री विसर्जित करने कोयल नदी में उतरे थे। इसी दौरान तेज धारा की चपेट में आने से पांचों डूब गए।

चार शव बरामद

घटना के बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की, जिसमें चार लड़कों के शव बरामद कर लिए गए। मृतकों की पहचान योगेंद्र सिंह (16), बाबूलाल सिंह (17), कुनारी ठाकुर (18) और तिलकधारी पासवान (16) के रूप में हुई है।

Advertisement

एक युवक की तलाश जारी

हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है। चारों मृतक पतरिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। चारों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article