डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
रद्द की गई ट्रेनें
दानापुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से बिलासपुर और बक्सर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें इन तारीखों पर पूरी तरह बंद रहेंगी।
ट्रेन संख्या 22843 (बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस): 25 सितंबर और 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 22844 (बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस): 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
बदले हुए मार्ग (री-रूटेड) से चलने वाली ट्रेनें
लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जो अब निर्धारित रूट की बजाय वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगी।
ट्रेन संख्या 17007 (चर्ल्पल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस): 26 और 29 सितंबर को यह ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 17008 (दरभंगा-चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस): 25, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को यह ट्रेन मुंगेर-किउल के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 17005 (हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस): 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को यह ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 17006 (रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस): 27 सितंबर और 4 अक्टूबर को यह ट्रेन मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद के लिए रवाना होगी।

