रक्तदान है महादान, एक बोतल खून से मिलेगी जिंदगी की उम्मीद! CM विजय ने युवाओं से की अपील

Reena Sharma
2 Min Read

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने खास तौर पर युवाओं से आगे आने और दूसरों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

अस्पतालों में पर्याप्त रक्त जरूरी

विजय ने कहा कि हादसों, बड़ी सर्जरी और गंभीर बीमारियों के इलाज में रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में अस्पतालों में पर्याप्त रक्त उपलब्ध रहना जरूरी है।

युवाओं से जागरूकता फैलाने की अपील

मुख्यमंत्री ने युवाओं और आम लोगों से रक्तदान के महत्व के बारे में दूसरों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

Advertisement

राज्यभर में लगाए जा रहे रक्तदान शिविर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर तमिलनाडु में कई जगह रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के साथ गैर-सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों की मदद से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

चुनावी वादा पूरा कर शुरू की योजना

मुख्यमंत्री विजय ने अपना एक चुनावी वादा पूरा करते हुए नवजात शिशुओं के लिए ‘थाईमामन थंगा मोदिरम’ योजना शुरू की। मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में उन्होंने 25 नवजात शिशुओं को 1 ग्राम की 22 कैरेट सोने की अंगूठियां भेंट कीं। 22 जून 2026 से सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

माताओं की रिक्वेस्ट पर बच्चों का नामकरण

कार्यक्रम के दौरान विजय ने कुछ बच्चों को गोद में उठाया और माताओं की रिक्वेस्ट पर उनके कान में नाम बोलकर नामकरण भी किया।

Share This Article