गया में बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम के बाद बोधगया से राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों से उद्योग लगाने के दावे हो रहे हैं, लेकिन अब सरकार को जमीनी स्तर पर परिणाम दिखाने होंगे।
डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर उठाए सवाल
कुमार सर्वजीत ने कहा कि डोभी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उद्योग लगाना अच्छी पहल है, लेकिन इसके लिए बिजली, सड़क और औद्योगिक फीडर जैसी बुनियादी सुविधाएं जरूरी हैं।
इथेनॉल फैक्ट्रियों की स्थिति पर चिंता
विधायक ने आरोप लगाया कि उत्पादन की खरीद में परेशानी के कारण कई इथेनॉल उद्योग संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने उद्योगों को बेहतर सुविधाएं देने की जरूरत बताई।
कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा
कुमार सर्वजीत ने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए सुरक्षित माहौल जरूरी है। अपराध और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच उद्योगपतियों का भरोसा जीतना सरकार की जिम्मेदारी है।
फुटपाथ दुकानदारों के लिए अलग बाजार की मांग
विधायक ने बोधगया में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान फुटपाथ दुकानदारों को होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने उनके लिए अलग बाजार बनाने की मांग करते हुए कहा कि ठोस काम से ही निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

