डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। 15 नवंबर की दोपहर 1 बजे से लेकर 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिए जाने तक जिले के प्रमुख घाटों और अस्पतालों में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रहेंगी।
घाटों पर मिनी अस्पताल जैसी व्यवस्था
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश के अनुसार किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 14 प्रमुख छठ घाटों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और 108 एंबुलेंस की तैनाती की गई है।
प्रमुख घाट: साकची सुवर्णरेखा घाट, मानगो, बागबेड़ा, जुगसलाई, सोनारी, दोमुहानी, कदमा, बिष्टुपुर, भुइयांडीह, सिदगोड़ा, टेल्को, डिमना लेक और घाटशिला के प्रमुख घाटों पर चिकित्सा दल मौजूद रहेंगे।
विशेष प्रतिनियुक्ति: स्वास्थ्य विभाग ने सुवर्णरेखा घाट (साकची), शास्त्रीनगर-मानगो-उलीडीह, कपाली घाट (सोनारी), दोमुहानी घाट (सोनारी) और जिला सर्विलांस कार्यालय क्षेत्र में अतिरिक्त मेडिकल टीमों की प्रतिनियुक्ति की है।
संस्थाओं का सहयोग: इस अभियान में एनयूएचएम, रेडक्रॉस सोसाइटी, हंस फाउंडेशन, राजस्थान सेवा सदन, टाटा मोटर्स अस्पताल और एपेक्स अस्पताल की टीमें भी अपना योगदान दे रही हैं।
अस्पतालों में बेड आरक्षित, स्टाफ मुस्तैद
सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त बेड आरक्षित रखे गए हैं। सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं और उपकरणों के साथ निर्धारित समय पर ड्यूटी पर तैनात रहने का सख्त आदेश दिया गया है।
आपातकालीन स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
छठ पूजा के दौरान किसी भी तरह की मेडिकल, पुलिस, बिजली या अग्निशमन संबंधी सहायता के लिए प्रशासन ने नंबर जारी किए हैं।
अस्पताल व चिकित्सा सहायता:
एमजीएम (MGM) अस्पताल: 0657-2980055, 2222110, 2423215, 2432138
सदर अस्पताल: 8986886430
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी:
पुलिस कंट्रोल रूम: 100, 112
एसएसपी (SSP): 9431706480
सिटी एसपी: 9471190203
ग्रामीण एसपी: 9470199228
एसडीओ (धालभूम अनुमंडल): 9431117832
थाना प्रभारी, घाटशिला: 9431706517
अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड):
टाटा स्टील फायर डिपार्टमेंट: 0657-6643948
गोलमुरी अग्निशमन विभाग: 9304953411
राम प्रवेश ओझा (फायर इंस्पेक्टर, गोलमुरी): 7061776685
फायर ऑफिसर, मानगो: 9304953449
फायर ऑफिसर (टाटा मोटर्स, टेल्को): 9264453958
बिजली कंट्रोल रूम:
मानगो: 8434659400
आदित्यपुर: 8434659950
करनडीह: 8987628937
मानगो क्षेत्र के घाटों पर असुविधा होने पर संपर्क करें:
वर्कर्स कॉलेज, चाणक्यपुरी व इंटेकवेल घाट: दिनेश्वर यादव (नगर प्रबंधक) – 8825287056
बैकुंठ नगर, वास्तु विहार, साईं सूरज आश्रम व लालजी खटाल घाट: निशांत कुमार (नगर प्रबंधक) – 9304927933
गौड़ बस्ती, अकाली, शांति नगर व लक्ष्मण नगर घाट: प्रदीप कुमार (नगर प्रबंधक) – 7004277260
नगर घाट: निर्मल कुमार (नगर मिशन प्रबंधक) – 9334763207
सभी घाटों पर लाइट व विद्युत व्यवस्था: प्रमोद पुरन (स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर) – 6206499320

