शहर में खुलेआम हो रहे हैं प्लास्टिक के उपयोग
संबंधित अधिकारी को नहीं है परवाह
एक जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे हैं प्रतिबंध
मिरर मीडिया : एक जुलाई से राष्ट्रीय स्तर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है इसी क्रम में धनबाद नगर निगम और झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया बावजूद इस पर अधिकारी रोक नहीं लगा सके। शनिवार को धनबाद के कई जगह दुकानदार प्लास्टिक बैग में सामान बेचते रहे और लोग भी हाथों में आराम से सामान ले जाते नजर आए।
यही नहीं होटल और रेस्टोरेंट में भी सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल का कोई असर नहीं दिखा। किसी भी अधिकारी को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाते या किसी प्रकार की कोई करवाई करते नहीं देखा गया।
बता दें कि सिंगल यूज प्लास्टिक में प्लास्टिक की छड़ी के साथ गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की छड़ी प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम की छड़ी, सजावट के लिए थर्माकोल, भोजन परोसने की प्लेट, कप,गिलास कटलरी, पीवीसी बैनर 100 माइक्रोन से कम शामिल है। वहीं
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के अनुसार रीसाइकिल प्लास्टिक से बने कैरी बैग की मोटाई 75 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। बहरहाल कितना प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लग पाता है और कितनी कार्यवाही हो पाती है यह देखने वाली बात होगी।