भाजपा की गुजरात में प्रचंड जीत के बाद फिर लहराया भगवा : जनता जनार्दन ने नहीं बदली गुजरात और हिमाचल की सरकार

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : भाजपा की गुजरात में प्रचंड जीत के बाद फिर भगवा लहराया है। इसके साथ ही जनता जनार्दन ने गुजरात में सरकार नहीं बदली।  और न हिमाचल प्रदेश की। आपको बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कीर्तिमान बनाया है। वहीं गुजरात में करारी हार से हैरान कांग्रेस हिमाचल के परिणाम से थोड़ी राहत महसूस कर सकती है, जहां पांच वर्ष बाद उसकी फिर सरकार बनने जा रही है।

गौरतलब है कि विधानसभा की कुल 182 सीटों में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 92 का आंकड़ा चाहिए। भाजपा को 156 पर जीत मिली है जो लक्ष्य से भी बड़ी है। भाजपा ने 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था। कांग्रेस 17 पर सिमट गई है। इतनी कम सीटें कांग्रेस को पहले कभी नहीं मिली थी। 1990 के विधानसभा चुनाव में उसे 33 सीटें मिली थीं, जो अबतक का सबसे न्यूनतम था। इस बार यह आंकड़ा और सिमट गया है।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *