अवैध लॉटरी के धंधे में पुलिस को मिली बड़ी सफलता,  एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में टिकट बरामद

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : अवैध लाॅटरी के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस क्रम में पुलिस ने 20,89,788 रुपए और 1198 पीस अवैध लॉटरी के अलावा अन्य सामान के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गयी है। यह जानकारी मंगलवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों को दी। बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए अवैध लाटरी के कारोबारी गालूडीह निवासी गौतम मंडल को लाटरी टिकट के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया। उन्‍होनें बताया कि पुलिस को अवैध लॉटरी बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसको लेकर एक टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। गालूडीह आंचलिक मैदान में एक पान गुमटी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पान गुमटी संचालक गौतम मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस को उसके पास से 5 नोट बुक भी बरामद किया गया है जिसमे कई अहम सुराग मिले है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि अवैध लॉटरी नागालैंड की है जो डिजिटल तरीके से संचालित हो रही थी। आरोपियों द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था जिसके माध्यम से लॉटरी नंबर दिया जाता था। पेमेट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो की सुविधा उपलब्ध थी।एसएसपी प्रभात कुमार ने आम जन से यह अनुरोध किया है कि अगर कहीं अवैध तरीके से कोई धंधा संचालित किया जा रहा है या फिर कोई नशे का कारोबार कर रहा है तो इसकी जानकारी पुलिस को दे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *