घाघीडीह जेल में बंद कैदी की मौत, सामूहिक दुष्कर्म मामले में काट रहा था सजा

जमशेदपुर : घाघीडीह जेल में मंगलवार को एक सजायाफ्ता कैदी 59 वर्षीय धीरेन टुडू की की मौत हो गई। धीरेन सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। वह जेल के बेकरी के अलावा माली का भी काम करता था। वह जेल में काम कर रहा था, तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है। सजायाफ्ता कैदी धीरेन टुडू पोटका के डिंगबुरू गांव सेहा का रहने वाला था। धीरेन टुडू को 2014 को जेल भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बेकरी में काम करने के दौरान ही वह गिर पड़ा था जिसके बाद जेल के ही मेडिकल में उसका इलाज चल रहा था। तबियत बिगड़ने पर उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का मानना है कि धीरेन की मौत हार्ट अटैक से हुई है। जेलर के मुताबिक, उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कैदी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है इसके बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Latest Articles