रांची के कारोबारी की जमशेदपुर होटल में रहस्यमय मौत, जांच में जुटी पुलिस

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : रांची के एक करोड़पति कारोबारी की गुरुवार को जमशेदपुर के एक होटल में रहस्यमय तरीके से मौत हो गयी है। उसके साथ एक युवती भी थी। जो खुद को कारोबारी की पत्नी बता रही है। घटना की जानकारी पर साकची पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी है। कारोबारी की पहचान रांची के लालपुर, हजारीबाग रोड देवी मंदिर के बगल के रहनेवाले अश्वनी जायसवाल के रूप में हुई है। जबकि युवती सरायकेला-खरसावां जिले के बड़ा गम्हरिया साइनगर की रहनेवाली है। दोनों बीते 11 दिनों से जमशेदपुर के साकची स्थित होटल देवदूत में रह रहे थे। होटल के कर्मचारियों को दोनों ने बताया था कि वे पति-पत्नी हैं। गुरुवार को अचानक युवती चिखने-चिल्लाने लगी तब होटल के कर्मचारियों को घटना की जानकारी मिली। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है हार्ट-अटैक आने से कारोबारी की मौत हुई हो। युवती का कहना है कि अश्वनी से दो माह पूर्व ही शादी की थी। उसकी मौत कैसे हुई है उसे भी पता नहीं है। सुबह के 9.30 बजे जब वह होटल देवदूत के कमरे से निकलकर चिल्लाने लगी थी, तब होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली थी। उसके बाद अश्वनी को टीएमएच ले जाया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *