Table of Contents
Dhanbad की धरती पर चुनावी माहौल हर पल एक नया मोड़ ले रहा है। बता दें कि गुरुवार को धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मलेन के लेटर पैड से मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल द्वारा ढुल्लु महतो के ख़िलाफ एक लंबी चौड़ी विरोधाभास शब्द में पत्र लिख कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिकायत की गई थी। और लिखा गया है कि ढुल्लु महतो के नाम की घोषणा के बाद से ही Dhanbad लोकसभा क्षेत्र में नकारात्मक चर्चाओं का बाजार गर्म है। जबकि इस क्षेत्र के एक बड़े वर्ग में काफ़ी भय और पार्टी के निर्णय के प्रति आक्रोश है। वहीं शुक्रवार को मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा इस पत्र का खंडन कर दिया गया।

Dhanbad के अग्रसेन भवन में जिला मारवाड़ी सम्मलेन की बैठक
आपको बता दें कि शुक्रवार को Dhanbad के अग्रसेन भवन में जिला मारवाड़ी सम्मलेन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मारवाड़ी सम्मलेन ने इस पत्र से ख़ुद को दरकिनार करते इस पत्र को कृष्णा अग्रवाल की व्यक्तिगत सोच और व्यक्तिगत विचार से प्रेरित लिखा हुआ पत्र बताया है।
Dhanbad जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया व्यक्तिगत विचार
वहीं इस सन्दर्भ में बैठक की अध्यक्षता कर रहें मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि जो पत्र मेरे द्वारा लिखी गई थी वो मेरा व्यक्तिगत विचार था। उन्होंने कहा कि मैंने पत्र में कहीं ऐसा जिक्र नहीं किया कि ये मारवाड़ी सम्मलेन की बैठक में निर्णय लिया गया है। अतः ये मेरे ख़ुद के विचार हैं।
गौरतलब है कि पत्र लिखने के बाद धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल और ढुल्लू महतो के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया था जिसकी खुद कृष्ण अग्रवाल ने पुष्टि की है। ऑडियो में दोनों के बीच काफ़ी बहस भी सुना गया। जिसमें आरोप प्रत्यारोप की बातें सामने आई थी।
ये भी पढ़े….
- मानगो के नागरिकों की जागरूकता लाई रंग: नगर निगम का घाटा खत्म, 45.60 लाख रुपये के फायदे में पहुंचा निकाय
- CBSE Board Exams 2027: 10वीं के इम्तिहान 9 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 3 अप्रैल तक चलेंगी, जानिए पूरी डिटेल
- चाइनीज झालर छोड़िए, माटी से नाता जोड़िए! शुभेंदु अधिकारी की अपील ने खींचा सबका ध्यान
- कुशीनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक को ओवरटेक करते वक्त अनियंत्रित होकर भिड़ी बस, दो की मौत, कई यात्री गंभीर
- त्योहारी भीड़ पर देवघर पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी विशेष टीम; छठ तक चौकस रहेगा प्रशासन

