Table of Contents
Dhanbad जिले में अवैध लॉटरी का कारोबार बदस्तूर जारी है। तमाम कार्रवाई और दबिश के बावजूद लॉटरी के अवैध गोरखधंधे का खेल बंद होने का नाम नहीं ले रही है। विगत दिनों कई छापामारी अभियान चलाकर Dhanbad पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध लॉटरी जब्त किये गए थें जबकि इस दौरान कई लोगों की गिरफ़्तारी भी हुई थी। इसके बाद भी अवैध लॉटरी का धंधा जोरों शोरो से जारी था।
Dhanbad निरसा निवासी आनंद साव के आवास पर धनबाद एसओजी टीम व निरसा पुलिस की संयुक्त टीम की छापेमारी

ताज़ा मामला निरसा थाना क्षेत्र का है। बता दे कि गुप्त सूचना के आधार पर निरसा में प्रतिबंधित लॉटरी विक्रेता व छपाई कर्ता निरसा भलजोड़िया रोड़ निवासी आनंद साव के आवास पर धनबाद एसओजी टीम व निरसा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रविवार देर शाम छापेमारी की गई, जहां आंनद साव के आवास में दर्जनों युवक प्रतिबंधित छपाई लॉटरी को सप्लाई करने के तैयारी में थे।
Dhanbad निरसा से लॉटरी व्यवसाय आनंद साव सहित आधा दर्जन युवक गिरफ्तार
छापेमारी के दौरान लॉटरी कारोबारियों में भगदड़ मच गई। पुलिस को कई बोरा प्रतिबंधित लॉटरी के साथ नगद भी मिले है। पुलिस ने लॉटरी व्यवसाय आनंद साव एवं करीब आधा दर्जन युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई कर Dhanbad जिले के कई जगहों में किया जाता है सप्लाई
बताया जाता है कि इसके सरगना में अन्य दर्जनों लोग हैं जो प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई कर निरसा, बरवा, कलियासोल चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन, पंचेत, गल्फरबाड़ी अन्य जगहों पर सप्लाई करते है।
आनंद साव के तार Dhanbad जिले के कई जगहों से है जुड़े
प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई व बिक्री मामले में आनंद साव के यहां पूर्व में भी निरसा पुलिस ने छापेमारी की थी और भारी मात्रा में अवैध लॉटरी बरामद किया था। हालांकि यह कार्रवाई पुलिस के लिए एक बहुत बड़ी सफलता है चुकि आनंद साव के तार Dhanbad जिले के कई जगहों से जुड़े हुए है जहां प्रतिबंधित लॉटरी का कारोबार छपाई व बिक्री धड़ल्ले से होता है, क्षेत्र में कई धंधेबाज हैं जो अभी पुलिस के रडार पर हैं।
अवैध लॉटरी के कारोबार को Dhanbad जिले में किसी भी तरह नहीं दिया जाएगा फलने फूलने
इस बाबत ग्रामीण SP कपिल चौधरी ने बताया कि अवैध लॉटरी के कारोबार को Dhanbad जिले में किसी भी तरह से फलने फूलने नहीं दिया जाएगा। विगत में भी कार्रवाई की गई थी और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। बहरहाल अवैध लॉटरी के इस कारोबार पर कार्रवाई तो की जा रही है पर और भी सख़्ती बरतने की जरुरत है।
ये भी पढ़े…..
- साहिबगंज में नौकरी का मौका, 9 प्रखंडों में SIS लगाएगा भर्ती कैंप
- बिना कोचिंग बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार और बच्चों को संभालकर डॉ. नित्या ने रचा इतिहास
- पटना में रिश्ते का कत्ल: चाचा पर भतीजे की गोली मारकर हत्या का आरोप
- जमशेदपुर में दहला देने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 वर्षीय किशोर को चाकुओं से गोदा, इलाज के दौरान मौत
- जेल में हुई थी खूंखार डकैतों से दोस्ती! कूरियर वाले ने ऐसे रची थी पूर्व आभूषण कारोबारी के घर डकैती की साजिश

