Table of Contents
Jharkhand में कांग्रेस 7 loksabha सीट पऱ ताल ठोक रही जिसमें तीन सीटों का ऐलान कर दिया है इसी के कांग्रेस Congress बाकी बचे 4 उम्मीदवार के नामों की घोषणा जल्द ही कर सकती है।
Dhanbad से अनुपमा सिंह को मिल सकता है टिकट
सूत्रों कि माने तो Dhanbad loksabha क्षेत्र से कांग्रेस अनुपमा सिंह को टिकट देकर मैदान में उतार सकती है। इसी के साथ BJP के प्रत्याशी ढुलू महतो को Dhanbad लोकसभा से टक्कर देने के लिए कांग्रेस आज अनुपमा सिंह के नाम का ऐलान कर सकती है। जबकि राँची से बन्ना गुप्ता को टिकट दे सकती है। वहीं चतरा से केएन त्रिपाठी, और गोड्डा से दीपिका पांडेय या प्रदीप यादव के नाम की चर्चा हो रही है।
चार सीटों पर जल्द ही करेगी आधिकारिक पुष्टि
बता दें कि अनुपमा सिंह जयमंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह की पत्नी है। अनूप सिंह फिलहाल बैरमो से विधायक है। बताया जा रहा है कि अनुपमा सिंह सहित पार्टी के अंदर इन चारों सीटों को लेकर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बन गई है। हालांकि यह कांग्रेस द्वारा आधिकारिक पुष्टि के बाद ही साफ होगा।
Jharkhand के 3 सीटों पर पहले ही कांग्रेस ने उतार दिया है प्रत्याशी
गौरतलब है कि कांग्रेस ने खूंटी से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा से सुखदेव भगत, हजारीबाग से जेपी पटेल को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं आज रांची, चतरा, गोड्डा और धनबाद सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
- नौतपा आज से शुरू, अगले 9 दिन तपेगी धरती, 50 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
- 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल पर महंगाई का हमला, CNG भी हुई महंगी! जनता की जेब पर डबल अटैक
- धनबाद मंडल में चला ‘अपनी बोतल साथ लाएं, पर्यावरण बचाएं’ अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
- बाघमारा में कोयला चोरी पर बड़ा एक्शन, CISF-BCCL की संयुक्त छापेमारी में अवैध मुहाने बंद
- झाझा स्टेशन पर बड़ा हादसा: रेलवे की लापरवाही से हाईटेंशन तार की चपेट में आया पेंटर, 80% तक झुलसा : निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

