Table of Contents
Dhanbad में अवैध कोयले का खनन एवं कारोबार बदस्तूर जारी है। हालांकि कार्रवाई भी की जा रही है और पकड़े भी जा रहें है बावजूद इसके मामले सामने आते रहें हैं। इसी क्रम में ताज़ा मामला गोविंदपुर का है जहाँ अवैध खनन का कोयला लाकर धनबाद के हार्डकॉक प्लांट में खपाने का भंडाफोड़ करते हुए धनबाद पुलिस ने लोडेड ट्रक के साथ गोविंदपुर से डेल्टा हार्डकोक प्लांट से लगभग 1000 टन अवैध कोयला जब्त किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुए कार्रवाई में DSP शंकर कामती एवं गोविंदपुर थानेदार रविकांत प्रसाद ने कार्रवाई की है ।

ट्रक चालक ने अवैध कोयला को डेल्टा हार्डकोक भट्ठा में गिराने की बात स्वीकारी
इस बाबत Dhanbad DSP ने बताया कि डेल्टा हार्डकोक भट्ठा के गेट में प्रवेश कर रहे ट्रक को पकड़ लिया गया है। पूछताछ के क्रम में ट्रक के चालक ने पुलिस को बताया कि अवैध कोयला लोड किया था, जिसे डेल्टा हार्डकोक भट्ठा में गिराना था।
Dhanbad के गोविंदपुर से एक हजार टन से अधिक कोयला जब्ती के साथ ट्रक का चालक एवं मुंसी गिरफ्तार

चालक के निशानदेही पर Dhanbaa के गोविंदपुर स्थित डेल्टा हार्डकोक भट्ठा में रखे कोयला के स्टॉक की जांच की गई। यहां अनुमानतः एक हजार टन से अधिक कोयला जब्त किया गया। ट्रक के चालक एवं एक मुंसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हार्डकोक भट्ठा के संचालक लूहारिका सहित अन्य के विरुद्ध कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है।
जांच के बाद सत्यता आएगी सामने
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से अवैध कोयला लाकर गोविंदपुर के इस भट्टे में खपाया जाता था हालांकि इसकी सच्चाई क्या है पूर्ण जांच के बाद ही पता चल पाएगी
also Read….
- मुहर्रम को लेकर धनबाद में बदला ट्रैफिक प्लान, कई मार्गों पर नो एंट्री, दोपहर 1 बजे से बसों के प्रवेश पर रोक
- धनबाद – बेकारबांध में जिला परिषद की कार्रवाई, दो दुकानें सील, अतिक्रमण हटाने का आदेश
- चाईबासा ब्लड बैंक कांड: HC से दो डॉक्टरों को मिली अग्रिम जमानत
- स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला बड़ा एक्शन, पीएमसीएच के प्रिंसिपल पर गिरी गाज
- Jamshedpur: ग्राउंड जीरो पर उतरे डीसी, प्रखंड कार्यालयों की सुस्त चाल पर सख्त, अफसरों को दी यह चेतावनी

