Table of Contents
Dhanbad में लगातार अवैध खनिज संपदा की धड़पकड़ के बावजूद अवैध कोयला मिलने की खबर सामने आ रही है। ताज़ा मामला धैया का है जहाँ गुप्त सूचना के आधार पर धनबाद के धैया में कई बोरा अवैध कोयला और वाहन पकड़ा गया।
50 बोरा अवैध कोयला लदा एक वाहन सहित 2 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार धैया में करीब 50 बोरा अवैध कोयला लदा एक पिकअप बोलेरो और 2 मोटरसाइकिल को ज़ब्त किया गया है। वही 2 व्यक्ति को पकड़ा गया है जबकि इस दौरान एक भागने में सफल रहा।
Dhanbad थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी की
बता दें कि अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार की दोपहर Dhanbad थाना प्रभारी चिरंजीव कुमार ने धैया इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई है।

Dhanbad -बोलेरो पर लदे थे 15 बोरा कोयला : दौड़ाकर वाहन को पकड़ा
इस दौरान Dhanbad के धैया खटाल के पास अवैध रूप से रखे करीब 35 बोरा कोयला ज़ब्त किया गया वही 15 बोरा के करीब बोलेरो पर कोयला लदे थे, कार्रवाई होता देख धंधेबाज बोलेरो लेकर भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया है भागने के क्रम में बोलेरो सामने चारदीवारी में टक्कर मार दी इस दौरान 2 लोगों को पकड़ा गया है।
मोटरसाइकिल से कोयला ढोकर बोलेरो से दूसरे जगह भेजा जाता था
मोटरसाइकिल से कोयला को ढोकर एक स्थान पर रखा जाता था और फिर उसे बोलेरो में लोड कर गंतव्य जगह भेज दिया जाता था अभियान के क्रम में दो मोटरसाइकिल को भी पकड़ा गया है वही गड्ढे में फंसी बोलेरो को क्रेन से निकालने का प्रयास किया जा रहा था जिसके बाद वाहन सहित कोयले को धनबाद थाना लाया जाएगा।
ये भी पढ़े….
- खजूरी-अवका सड़क-पुलिया पर उबाल, महापंचायत में ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
- जन-संवाद से मजबूत होगी सुरक्षा, सदर में बीट अधिकारियों की निगरानी शुरू
- फिर ‘जौहरी’ के संग दुर्गा पूजा का रंग: 12वीं बार अध्यक्ष पद पर कब्जा, पूजा की तैयारियाँ शुरू
- चौपारण में पुलिस का डबल एक्शन, 285 लीटर महुआ शराब के साथ 6 बाइक जब्त
- झारखंड बिकाऊ नहीं, स्वाभिमान से समझौता नहीं: MMDR संशोधन के विरोध में अविनाश देव का बड़ा ऐलान!

