Table of Contents
Dhanbad में उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई का असर देखने को मिल रहा है। जिले में कई जगहों पर छापेमारी जारी है जबकि छापेमारी में देशी, विदेशी शराब सहित महुआ चुलाई शराब की भी बरामदगी हो रही है।
छापेमारी कर उत्पाद टीम ने अवैध शराब अड्डों को किया ध्वस्त
बता दें कि लोकसभा चुनाव के महज 4 दिन ही बाकी है ऐसे में लगातार टीम द्वारा अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है। ताज़ा मामला झरिया क्षेत्र का है। जहाँ मंगलवार की संध्या Dhanbad SDM से प्राप्त शिकायत और सुचना पर उत्पाद टीम तथा प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के सहयोग से झरिया थाना क्षेत्र के बकरीहाट स्थित अवैध शराब अड्डों में छापेमारी कर उसे ध्वस्त कर दिया गया है।

40 लीटर महुआ चुलाई शराब जप्त : संलिप्त अभियुक्त भागने में सफल
इस दौरान समीर मोदक, मिहिर मोदक, प्रदीप मोदक, सोनू मोदक एवं बासुदेव केशरी के अवैध शराब अड्डों में छापामांरी कर लगभग 40 लीटर महुआ चुलाई शराब जप्त किया गया। बता दें कि छापामारी करने गई टीम को देखते ही संलिप्त अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहे।
अभियुक्तों पर कि जा रही है आगे की कार्रवाई
अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
छापामारी टीम में अवर निरीक्षक उत्पाद झरिया अंचल, जोय हेंब्रम, अवर निरीक्षक उत्पाद सदर जितेंद्र कुमार, अवर निरीक्षक अमित कुमार, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार अभियान में शामिल थे।
Also Read…..
- डॉक्टरों के फोटो वाले होर्डिंग्स पर लगेगी रोक, उल्लंघन पर निलंबित हो सकता है डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन
- जेटेट परीक्षा को लेकर पलामू प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
- अलर्ट! 1 नवंबर से बदलने वाला है ट्रेनों का शेड्यूल, जान लीजिए कहीं आपकी गाड़ी भी तो लिस्ट में शामिल नहीं?
- जोगीडीह कोलियरी में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन, दो अवैध खनन मुहानों को मशीनों से कराया गया बंद
- साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने तय की बैंकों की जवाबदेही, रिजर्व बैंक को भी निर्देश

