HomeJharkhand Newsजिले में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट,आखिर कब होगी कोयलांचल में...

जिले में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट,आखिर कब होगी कोयलांचल में झमाझम बारिश.. यहां पढ़े पूरी खबर

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जिले में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट: बीते दो तीन दिनों से एक बार फिर पूरे कोयलांचल में भीषण गर्मी का एहसास होने लगा है। कुछ दिनों से जो तापमान 34 डिग्री पर थमा हुआ था, वह अब बढ़ने लगा है। वहीं मंगलवार को सुबह से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम में गरमाहट एवं उमस महसूस की जा रही है।

पश्चिम विक्षोभ के कारण कमजोर पड़ा मानसून

बता दें कि पिछले कई दिनों से धनबाद के आसमान में बादलों का आना-जाना लगा हुआ है, लेकिन मानसून की जोरदार बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिम विक्षोभ के मजबूत रहने के कारण गर्मी का प्रभाव दिख रहा है, जबकि मानसून कमजोर पड़ रहा है।

वहीं,बादलों का अध्ययन करने वाले डा. एसपी यादव ने बताया कि झारखंड पश्चिमी विक्षोभ का इलाका है। यह यहां नौ माह तक रहता है, जबकि मानसून केवल तीन महीने के लिए ही आता है।

उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति में जब तक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं होगा तब तक मानसून की बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह से ही पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। यह इसके उपस्थिति का प्रमाण है। इधर मौसम केंद्र ने बुधवार से जोरदार बारिश की उम्मीद जतायी है, जबकि मौसम केंद्र रांची का पुर्वानुमान भी हर एक दिन बीतने के साथ ही बदल जा रहा है।

झारखंड में प्रवेश हुआ मानसून

दअरसल,पांच दिन पूर्व ही मानसून ने झारखंड में अपनी उपस्थित दर्ज करा चुका है। संताल परगना के रास्ते उसका आगमन हुआ है, लेकिन अभी तक वह वहीं रूका हुआ है। वर्तमान में यह पाकुड़, साहिबगंज में है।

मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

वहीं,मौसम केंद्र की ओर से बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है, जबकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की स्थिति भी बन रही है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular