Table of Contents
Jharkhand मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को हजारीबाग के नगवां मैदान (सिंदूर) में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद के बाघमारा प्रखंड की ममता महतो एवं आदारी देवी को अपने हाथों से स्वीकृति पत्र प्रदान किया।
14 लाख महिलाओं के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित
हजारीबाग में आयोजित प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, चतरा, कोडरमा एवं रामगढ़ की लगभग 14 लाख बहन- बेटियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सम्मान राशि हस्तांतरित की गई।
वही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा के निर्देश पर धनबाद से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अयमद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
धनबाद में 3 लाख 20 हजार से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन
निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने बताया कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में धनबाद से बड़ी संख्या में लाभुक हजारीबाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत धनबाद में 3 लाख 20 हजार से अधिक लाभुकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है तथा 2 लाख 96 हजार से अधिक लाभुकों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें 2 लाख 63 हजार से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई है। सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
खबरें और भी है…..
- अमित जायसवाल बने झारखंड चैंबर के नए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 29 मतों से दर्ज की जीत
- उत्तराखंड से बिहार तक मौसम का रेड अलर्ट: भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद, तो कई जिलों में नदियां उफान पर
- धनसार थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों का तांडव! फर्नीचर दुकान में चोरी कर लगाई आग
- बदल गई है टाइमिंग! अगर आप भी करने वाले हैं सफर, तो पहले चेक कर लें इस ट्रेन का नया शेड्यूल
- ब्रिटेन में बढ़ा बंटवारे का संकट! स्कॉटलैंड-वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड ने अलग राह के लिए मिलाया हाथ

