HomeJharkhand Newsझारखंड विधानसभा चुनाव - BJP की संभावित 67 सीटों पर उम्मीदवारों की...

झारखंड विधानसभा चुनाव – BJP की संभावित 67 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट में झरिया से रागिनी सिंह और धनबाद से राज सिन्हा शामिल : 6 का कटा पत्ता

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनावी मैदान में उतरने के लिए अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है, जिसे 16 अक्टूबर 2024 को जारी किया जा सकता है।

बीजेपी लड़ेगी 67 सीटों पर, सहयोगी दलों को मिलेगी 14 सीटें

बीजेपी झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 67 पर चुनाव लड़ेगी, जबकि सहयोगी दलों में 2 सीटें जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और 10 सीटें ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को दी गई हैं। इनमें से 1 सीट पर आजसू का उम्मीदवार बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा।

केंद्रीय चुनाव समिति ने लगाई मुहर, 56 उम्मीदवारों की सूची तैयार

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्टूबर को दिल्ली में हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में 56 उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया।

सूत्रों के अनुसार, 22 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया है, जबकि 6 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत को भी इस बार उम्मीदवार बनाया गया है।

संभावित उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की सूची में कुछ प्रमुख नाम शामिल हैं:

1. बेरमो – रविंद्र पांडे

2. झरिया – रागिनी सिंह

3. बोकारो – बीरांची नारायण

4. कोडरमा – नीरा यादव

5. बरकट्ठा – अमित यादव

6. जमुआ – डॉ मंजू देवी

7. बरही – मनोज यादव

8. चक्रधरपुर – शशिभूषण सामड

9. जगन्नाथपुर – गीता कोड़ा

10. बगोदर – नागेंद्र महतो

11. गांडेय – मुनिया देवी

12. गिरिडीह – निर्भय शाहबादी

13. निरसा – अपर्णा सेनगुप्ता

14. चंदनकियारी – अमर बाउरी

15. गुमला – सुदर्शन भगत

16. सिसई – अरुण उरांव

17. खिजरी – राम कुमार पाहन

18. सरायकेला – चंपई सोरेन

19. राजधनवार – बाबूलाल मरांडी

20. राजमहल – अनंत ओझा

21. धनबाद – राज सिन्हा

22. गोड्डा – अमित मंडल

23. महागामा – अशोक भगत

24. पलामू – आलोक चौरसिया

25. गढ़वा – सतेंद्र तिवारी

26. हुसैनाबाद – कमलेश सिंह

27. भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही

28. खूंटी – नीलकंठ सिंह मुंडा

29. सारठ – रणधीर सिंह

जदयू और आजसू के उम्मीदवार

बीजेपी ने जदयू के लिए 2 सीटें और आजसू के लिए 10 सीटें छोड़ी हैं। जदयू के संभावित उम्मीदवारों में प्रमुख नाम हैं:

जमशेदपुर (पश्चिम) – सरयू राय

तमाड़ – राजा पीटर

बीजेपी की इस लिस्ट के बाद झारखंड की सियासत में हलचल मच गई है, और सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर किस तरह चुनावी मैदान में आगे बढ़ती है। हालांकि बीजेपी द्वारा आधिकारिक सूची जारी करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular