नई सरकार बनते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अनुराग गुप्ता बने कार्यवाहक डीजीपी, अजीत पीटर डुंगडुंग देवघर के नए एसपी

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड सरकार ने गुरुवार रात को पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए एसीबी डीजी अनुराग गुप्ता को राज्य पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं, वर्तमान डीजीपी अजय कुमार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया है।

इस बदलाव के तहत अन्य अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है, जबकि अंबर लकड़ा को जैप तीन के कमांडेंट पद पर पदस्थापित किया गया है।

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में इस प्रशासनिक बदलाव की पुष्टि की गई है। यह फेरबदल राज्य में कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस विभाग में प्रमुख बदलाव:

  1. अनुराग गुप्ता: एसीबी डीजी के पद पर तैनात गुप्ता को झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  2. अजय कुमार सिंह: वर्तमान डीजीपी अजय कुमार को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  3. अजीत पीटर डुंगडुंग: झारखंड सारस पुलिस-05 के अधिकारी को देवघर का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
  4. अंबर लकड़ा: देवघर एसपी पद से स्थानांतरित करते हुए इन्हें झारखंड सशस्त्र पुलिस-03, गोविंदपुर, धनबाद का प्रभारी बनाया गया है।

प्रशासनिक विभाग में मुख्य बदलाव:

  1. मंजूनाथ भजंत्री: झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर तैनात श्री भजंत्री को रांची का नया उपायुक्त (डीसी) नियुक्त किया गया है।
  2. तरुण रंजन: झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास निगम (JIIDCO) के प्रबंध निदेशक पद से स्थानांतरित कर इन्हें रांची का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....