Bihar: “यह बेहतरीन अवसर, अब भारत POK लेकर ही माने”, पप्पू यादव का बड़ा बयान

Reena Sharma
1 Min Read

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि अभी देश के लिए बेहतरीन मौका है, भारत को अब पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) लेकर ही मानना चाहिए।

अब भारत POK लेकर ही माने-पप्पू यादव
पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि, हमारी सर्वश्रेष्ठ सेना अपने शौर्य के बूते गुलाम कश्मीर को आज़ाद कर सम्पूर्ण कश्मीर को भारत में जोड़ देगी। उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन अवसर है अब भारत POK लेकर ही माने। साथ ही उन्होंने विश्व समुदाय को डेलीगेशन भेजकर भारत सरकार को उन्हें अपने पक्ष में करने की बात कही।

24 घंटे के भीतर पीओके…
सांसद का दावा है कि अगर केंद्र सरकार ठान ले तो भारतीय सेना 24 घंटे के भीतर पीओके को भारत में शामिल कर सकती है। उन्होंने कहा, मौका ऐसा है कि अब पीछे हटना नुकसानदायक हो सकता है. देश का मनोबल ऊंचा है, सेना तैयार है और जनता एकजुट है।

Advertisement
Share This Article