Bihar: भीषण गर्मी से तप रहा बिहार, गर्म हवाएं करेंगी परेशान, 9 जिलों में हॉट डे अलर्ट

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है।राजधानी पटना सहित सभी जिले हॉट डे की चपेट में है। दिनभर तेज धूप से घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। वहीं, गर्म हवाओं में सांस लेगा मुश्किल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने लू और गर्म हवा का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में इजाफा होने से गर्मी और सताएगी। आज रविवार को 9 जिलों में लू और गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। 9 जिलों में गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, जमुई और बांका शामिल हैं। दिन में तीखी धूप और उमस का दौर बरकरार रहेगा। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

Advertisement

अभी राहत के आसार नहीं

अगले कई दिन मौसम में बदलाव के संकेत नहीं हैं। उमस और तेज धूप ने जिंदगी मुश्किल बना दी है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (10 मई, 2025) को 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।गोपालगंज में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर (पश्चिमी चंपारण) में 42, पटना में 41.5, बक्सर में 41.4, गया और डेहरी (रोहतास) में 41, बांका व शेखपुरा में 40.6, औरंगाबाद में 40.5, भागलपुर में 40.1 और आरा, मोतिहारी, सुपौल तथा दरभंगा में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा

राज्य के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा देखा गया। औरंगाबाद में तेज हवा 41 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।

Share This Article