महुदा-कतरास फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक : मौके पर हुई मौत : वाहन लेकर चालक फरार
1 min read
मिरर मीडिया : बीती देर रात महुदा-कतरास फोरलेन पर लिलोरी पार्क के निकट अज्ञात वाहन द्वारा एक युवक को रौंदने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मौके पर ही शख्स की मौत हो गई।
वहीं, घटना के बाद वाहन लेकर चालक फरार हो गया। इधर कतरास थाने की पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। युवक कहाँ का रहने वाला है ये भी मालूम नहीं हो पाया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कि राजगंज की ओर से महुदा की ओर जा रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। युवक पैदल ही जा रहा। घटनास्थल पर जगह-जगह मांस बिखर गया। हालांकि पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।