March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

रागिनी सिंह ने पूर्णिमा सिंह पर लगाए कई आरोप : कहा ऐसे विधायक को विधानसभा में बैठने का हक नहीं जो अपराधिक मनसा वाले लोगों के संपर्क में रहते हैं : पढ़े पूरी खबर…..

1 min read

मिरर मीडिया धनबाद : धनबाद पुलिस द्वारा अजय रवानी से पुछताछ में खुलासे और कई तथ्य सामने आने के बाद नीरज सिंह की हत्या में आरोपी पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने अपने आवास में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए ।

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे विधायक को विधानसभा में बैठने का हक नहीं है जो अपराधिक मनसा वाले लोगों के संपर्क में रहते हैं। साथ ही कहा कि पिछले 1 साल से सीबीआई जांच की मांग के बावजूद अभी तक सीबीआई जांच नहीं होने दिया जा रहा है।

झरिया विधायक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके ड्राइवर अजय रवानी का प्रिंस खान एवं अमन सिंह जैसे कुख्यात अपराधियों से क्या तालुकात है तथा किसके संरक्षण में वह यह सारी घटनाओं को अंजाम दे रहा था एवं उनके ड्राइवर अजय रवानी किन-किन पुलिस अधिकारियों के घर ऑफिस और धनबाद के बड़े-बड़े उद्योगपति के घर जाकर रेकी की है इसका जवाब दें।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने ऐसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *