Homeलोकसभा चुनाव 2024लंबे इंतजार के बाद बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर...

लंबे इंतजार के बाद बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर बनी सहमती,कौन से सीट पर किस पार्टी के प्रत्यासी लडेंगे चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: लोकसभा चुनाव 2024: लंबे इंतजार के बाद बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों को लेकर बनी सहमती:लगातार चल रहे संशय के बीच शुक्रवार को बिहार के महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो गया।
महागठबंधन का मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे।

महागठबंधन में सीटों का हुआ एलान

राजधानी पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का एलान किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगा।

इन 10 सीटों के अलावा पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी और जहानाबाद में भी राजद के उम्मीदवार होंगे। झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर सीट भी राजद के कोटे में आई हैं।

कांग्रेस के खाते में आई ये सीटें

वहीं कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम के साथ ही महाराजगंज की सीट दी गई है।

जबकि भाकपा माले आरा, काराकाट और नालंदा में चुनाव लड़ेंगे, वहीं सीपीआई बेगूसराय और सीपीएम खगड़िया सीट पर चुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव के लिए भाकपा माले को अगिआंव सीट भी मिली है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular